26 जनवरी से 26 मार्च तक मोदी सरकार के खिलाफ प्रत्येक घरों में दस्तक देंगे कांग्रेसजन: सुबोधकांत सहाय

खबरे |

खबरे |

26 जनवरी से 26 मार्च तक मोदी सरकार के खिलाफ प्रत्येक घरों में दस्तक देंगे कांग्रेसजन: सुबोधकांत सहाय
Published : Jan 26, 2023, 6:29 pm IST
Updated : Jan 26, 2023, 6:29 pm IST
SHARE ARTICLE
From January 26 to March 26, Congressmen will knock on every house against the Modi government: Subodhkant Sahay
From January 26 to March 26, Congressmen will knock on every house against the Modi government: Subodhkant Sahay

उन्होंने बताया कि संगठन, सम्पर्क और समन्वय हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहेगा जो केंद्र सरकार की 8 साल के नाकामियों को आमजन के बीच...

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी विषम मौसम में भी लगातार 130 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। विगत 8 वर्षों से देश में ऐसी शासन व्यवस्था ने सत्ता संभाला है जो जनहितैषी बनकर आम मतदाताओं को बरगला दी। राहुल गांधी ने नफरत के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्यार और शांति का पैगाम देने का काम किया। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम इसी कड़ी में महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो 26 जनवरी से 26 मार्च तक देश के 6 लाख घरों, 2 लाख 50 हजार पंचायतों तक केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों का पुलिंदा लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुँचेंगे। इसमें बिहार के 38 जिलों, 594 प्रखंडों, 8478 पंचायतों, 1 लाख 15 हजार वार्ड, 1 लाख 6 हजार 526 मतदाता केंद्र, 12 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 84 नगर पंचायतों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान के तहत प्रत्येक घरों में केंद्र सरकार की आम जनता के खिलाफ उठाये कदमों को लेकर दस्तक देंगे।

इस अभियान को उन्होंने बताया कि संगठन, सम्पर्क और समन्वय हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहेगा जो केंद्र सरकार की 8 साल के नाकामियों को आमजन के बीच रखेगी। साथ ही इस कार्यक्रम के प्रभारी सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि डरो मत डटकर लड़ो और उसी कड़ी में देश को एकजुट करने के लिए यह हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम देश के प्रत्येक पंचायतों तक दस्तक देगी। 

संवाददाता सम्मेलन में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रो डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रवक्ता कुंतल कृष्णन भी उपस्थित रहें।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM