बिहार में लगी काई को हटाने के लिए गांव तक पहुंचना पड़ेगा : प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

बिहार में लगी काई को हटाने के लिए गांव तक पहुंचना पड़ेगा : प्रशांत किशोर
Published : Jan 29, 2023, 4:50 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Will have to reach villages to remove moss in Bihar: Prashant Kishor
Will have to reach villages to remove moss in Bihar: Prashant Kishor

प्रशांत किशोर के पदयात्रा का गोपालगंज में आज 15वां दिन है। वे जिले में 5 से 6 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में...

Patna; जन सुराज पदयात्रा के 120वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत सना उल्ला गोकुल पंचायत के गोकुल हाई स्कूल मैदान में पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ जगन्नाथपुर गांव से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा भोपतापुर, कुचायकोट, उचकागांव, खजूरी, बैंटेल, सिरसिया होते हुए सासामुसा पंचायत के इशवापुर गांव स्थित ओएसिस इंटरनेशनल एकेडमी में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। 

प्रशांत किशोर के पदयात्रा का गोपालगंज में आज 15वां दिन है। वे जिले में 5 से 6 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित किया और 7 पंचायत के 15 गांवों से गुजरते हुए 19 किमी की पदयात्रा तय किया।

जन सुराज पदयात्रा के दौरान भोपतापुर पंचायत में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 40 प्रतिशत लोग जो खेती-किसानी कर रहे हैं, वो सिर्फ अपने परिवार का पेट भर सकते हैं। वो इतने गरीब हैं कि बस किसी तरीके से अपना पेट पाल रहे हैं। आज हमारे बिहार में सिमेंट, टीवी, छड़ की फैक्ट्री नहीं लग रही है। हां, आज हम एक काम में सबसे आगे हैं। आज हम पूरे देश को मजदूर दे रहे हैं। आज गांव का जवान लड़का भेड़-बकरी की तरह पीठ पर झोला लटकाए देश के अन्य राज्यों में नौकरी खोजने जा रहा है। वो किन मुसीबत में और कितने छोटे कमरों में गुजारा कर रहा है यह दर्द सिर्फ उनको पता है।

जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बिहारियों को अपने बच्चों की चिंता नहीं है। आप हमारी चिंता क्या कीजिएगा? आज आपके अंदर जात-धर्म का इतना नशा घुसा दिया गया है कि आपको इसके अन्दर-बाहर कुछ नजर नहीं आता। आज आपको अपने बच्चों की तकलीफ तक नहीं दिख रही है। यही बताने गांव-गांव पैदल चल रहे हैं। मुझे कोई सैलाब नहीं खड़ा करना है। मुझे तो आपकी समस्याओं और आपके दर्द को समझना है कि आप कैसे इतनी मुसीबतों के बाद भी गुजारा कर रहे हैं। आज मैं 5 से 10 लोगों के बीच मीटिंग कर रहा हूं, ताकि हर एक समस्याओं को समझ सकूं। वरना मुझे गांधी मैदान में भीड़ जुटाना आता है। आज जो भीड़ जुटाता है उसे हम सिखाते है कि भीड़ कैसे आएगा। जन सुराज भीड़ जुटाने का कार्यक्रम नहीं यह कार्यक्रम है लोगों के मन से उस काई को हटाने का जिसे नेताओं और दलों ने आपके दिमाग में जमा दिया 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM