Patna News: इथेनॉल की कीमत बढ़ा कर मोदी सरकार ने दी किसानों को बढ़ी राहतः मंगल पाण्डेय

खबरे |

खबरे |

Patna News: इथेनॉल की कीमत बढ़ा कर मोदी सरकार ने दी किसानों को बढ़ी राहतः मंगल पाण्डेय
Published : Jan 30, 2025, 5:30 pm IST
Updated : Jan 30, 2025, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi govt gave increased relief to farmers by increasing price of ethanol news in hindi
Modi govt gave increased relief to farmers by increasing price of ethanol news in hindi

मंगल पाण्डेय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया

Patna News In Hindi: पटना, कृषि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि इथेनॉल की कीमत बढ़ाने के मोदी कैबिनेट के निर्णय से देश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन से किसानों को लाभ होगा।

पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर को खत्म होने वाली 2024-25 अवधि के लिए सी हैवी मोलासेस से प्राप्त इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत 1.69 रुपये बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी दे दी है। बी हैवी मोलसेस और गन्ने के रस, चीनी और चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल की कीमतें क्रमशः 60.73 और 65.61 रुपये प्रति लीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पांडेय ने कहा कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से लिए गए फैसले में सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को भी साल 2025-26 से आगे बढ़ाकर 2030 तक कर दिया है। फिलहाल तेल विपणन कंपनियों ने चालू इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के दौरान 18 प्रतिशत मिश्रण करने की योजना बनाई है।

(For more news apart from Modi govt gave increased relief to farmers by increasing price of ethanol News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM