Bihar News: CM नीतीश कुमार ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण
Bihar News: CM नीतीश कुमार ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण
Published : Dec 30, 2025, 1:11 pm IST
Updated : Dec 30, 2025, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar inspected the Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City
CM Nitish Kumar inspected the Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेंद्र नगर स्थित 21 एकड़ भूमि पर नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर के साथ-साथ अलग-अलग गैलरियों और वैज्ञानिक प्रदर्शनों का बारीकी से अवलोकन किया। (CM Nitish Kumar inspected the Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City news in hindi) 

grtyh

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्शनी, ऑडिटोरियम, 4D थिएटर तथा छात्रों और शिक्षकों के लिए डॉर्मेट्री जैसी सुविधाएँ प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। 

dfg

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत ही उत्कृष्ट रूप से तैयार किया गया है। इसे विशिष्ट विचारों के साथ विकसित किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक आधुनिक केंद्र है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक है। देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समझने और जानने के लिए यह एक अनूठा और आकर्षक केंद्र है। युवा वर्ग में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और सिद्धांत आसानी से समझने में मदद मिलेगी और उनकी विज्ञान में रुचि बढ़ेगी।

rgttrhg

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

(For more news apart from CM Nitish Kumar inspected the Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi) 

Tags: patna, patna news, patna news update, patna hindi news, news update, patna hindi news, news update, patna latest hindi news, news update, patna hindi news, news update, patna latest hindi news, news, chief minister nitish kumar, chief minister nitish kumar news, chief minister nitish kumar news update, chief minister nitish kumar hindi news, news in hindi, chief minister nitish kumar hindi news, news update, bihar, bihar news, bihar update, bihar latest hindi news, news update, rozanaspokesman hindi, पटना, पटना समाचार, पटना समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाचार अपडेट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी समाचार, हिंदी में समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, बिहार, बिहार समाचार, बिहार अपडेट, बिहार नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM