COFED की 285वीं निदेशक बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न

खबरे |

खबरे |

COFED की 285वीं निदेशक बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न
Published : Mar 31, 2023, 4:51 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
285th Board of Directors meeting of COFED concluded
285th Board of Directors meeting of COFED concluded

बैठक में आए अध्यक्ष एवं निदेशक बोर्ड के सदस्यों का स्वागत प्रबंध निदेशक, ऋषिकेश कश्यप ने किया।

पटना: बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ की 285वीं निदेशक बोर्ड की बैठक प्रयाग सहनी की अध्यक्षता में संघ मुख्यालय, मीन भवन, पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में बिहार एवं झारखण्ड से आए संघ के निदेशक बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आए अध्यक्ष एवं निदेशक बोर्ड के सदस्यों का स्वागत प्रबंध निदेशक, ऋषिकेश कश्यप ने किया।

बैठक में प्रयाग सहनी ने राहत-सह-बचत योजनांतर्गत प्रति मछुआरा से 1500 रूपये जमा कराए जाने पर रोक लगाने, राज्य के 15 लाख मछुआरों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत मछुआरों के लिए सामूहिक जनता व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एवं विशेष आकस्मिक बीमा योजना, मत्स्य फसल बीमा योजना लागू करने एवं परंपरागत मछुआरों की सूची जारी करने की मांग सरकार से की। राष्ट्रीय व बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक, ऋषिकेश कश्यप ने संघ की उपलब्धियों के बारे में बैठक में उपस्थित सदस्यों को विस्तारपूर्वक कहा की केन्द्र सरकार ने मत्स्य मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है। किसान के्रडिट कार्ड के तर्ज पर मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड को निर्गत करने का निर्णय लिया गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत 20 हजार 50 करोड़ रूपये की योजना, फिशरीज़ एवं एक्वाकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के अंतर्गत 7 हजार 520 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी की तर्ज पर मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को लाभ देने का निर्णय केन्द्र सरकार के द्वारा लिया गया है। राष्ट्रीय मखाना दिवस, डाॅल्फिन दिवस एवं मछुआरा दिवस का आयोजन हेतु अधिसूचना निर्गत करवाया गया है। जल संसाधन विभाग के अधीन जलाशयों का हस्तांतरण मत्स्य विभाग में करवाया गया है। परंपरागत मछुआरों की सूची जारी करवाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय, पटना से आदेश प्राप्त किया गया।

जल-जीवन-हरियाली योजनांतर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु लघु जल संसाधन विभाग से संघ के नाम प्रथम श्रेणी का अनुज्ञप्ति प्राप्त किया गया। मात्स्यिकी/मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिलवाया गया। फिश फाॅर पोषण ब्रांड के अंतर्गत संघ द्वारा मोबाइल फिश किआॅस्क का संचालन किया जा रहा है। काॅफ्फेड के नाम कारपोरेट एजेंसी अनुज्ञप्ति भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण, मुम्बई से प्राप्त किया गया। संघ ने काॅमन सर्विस सेन्टर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार का अनुज्ञप्ति प्राप्त किया है एवं इसके माध्यम से सभी प्रकार की सेवा का लाभ सदस्यों को दिया जा रहा है। काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से काॅफ्फेड का साधारण सदस्यता एवं समिति सदस्यता ऑनलाइन प्रारंम्भ किया गया। अब तक संघ का कुल 15,32,601 सामान्य सदस्य बनाया जा चुका है। उन सभी को सदस्यता कार्ड/को -ऑपरेटिव फिशरीज कार्ड/कामगार शिल्पकार कार्ड निर्गत किया गया है। सभी सदस्यों का डाटा संघ के वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। मखाना पर से बिक्री कर हटवाया गया। मछुआरों के लिए गु्रप लोन प्रारम्भ किया गया।

बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के अंतर्गत दावों का भुगतान करवाया गया। मछली-खाओ ईनाम-पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैठक में लालो सहनी, अशोक कुमार चैधरी, कपिल देव सहनी, अरूण सहनी, इन्दर मुखिया, प्रदीप कुमार सहनी, राकेश कुमार, कुमार शुभम, सानिध्या राज, अभिलाष कुमार, शिव नन्दन प्रसाद, मीनाक्षी कुमारी, पद्मजा प्रियदर्शनी, निरंजन कुमार, शिवानी देवी, विशेष आमंत्रित सदस्य, नीरज कुमार, नरेश प्रसाद सहनी, धमेन्द्र सहनी, मदन कुमार, ब्रजेन्द्र नाथ सिन्हा, वीणा सिन्हा, नरेश सहनी, अजेन्द्र कुमार, दिनेश सहनी एवं मीडिया प्रभारी जय शंकर उपस्थित थे।

                                                                                                                                                                                      (जय शंकर)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM