1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी सरकार - सम्राट चौधरी
1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी सरकार - सम्राट चौधरी
Published : Dec 31, 2025, 3:19 pm IST
Updated : Dec 31, 2025, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
चौधरी ने कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना की।
चौधरी ने कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना की।

बिहार के युवा मजदूरी करने नहीं, सम्मानजनक रोजगार पाने जाएं बिहार से बाहर

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए बिहार से बाहर देश और दुनिया में जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है।

चौधरी ने कुशल युवा सम्मेलन 2025 की सराहना की और कहा- ये पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को जमीन पर उतार रहे है। इन्होंने 32 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया है।

1

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियों और 10 लाख रोजगार का वादा किया गया था। सरकार ने पिछले पांच साल में 52 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया। अब एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। 
चौधरी ने कहा कि बिहार अब तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार कोऑपरेटिव मॉडल और जनता की भागीदारी से भी विकास कर रही है। बिहार में अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित की जाएगी। सरकार PPP -Mode यानी जनता की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है।

1

उन्होंने कहा कि डि फें स कॉरिडोर, उद्योग और कौशल आधारित रोजगार राज्य की नई पहचान हैं। आज कई देशों को कुशल युवाओं की जरूरत है और बिहार के युवा इसके लिए तैयार हैं। अब बिहार के युवा मजदूरी नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए दुनिया में जाएंगे।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM