खबरे |

खबरे |

Chandigarh PGI News: चंडीगढ़ पीजीआई में हड़ताल का दौर जारी, मरीज हो रहे परेशान

By : DISHANT

Published : Oct 11, 2024, 2:13 pm IST
Updated : Oct 11, 2024, 2:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Strike continues in Chandigarh PGI news In Hindi
Strike continues in Chandigarh PGI news In Hindi

आज पीजीआई में नए मरीजों को भी एडमिट नहीं किया जाएगा।

Chandigarh PGI News In Hindi: चंडीगढ़ पीजीआई में हड़ताल का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को पीजीआई के 1600 हॉस्पिटल अटेंडेंट्स (एचए) ने बढ़ा हुआ वेतन न मिलने की वजह से हड़ताल कर की। जो की दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। 15 दिन में पीजीआई में यह तीसरी हड़ताल हो रही है।

हॉस्पिटल अटेंडेंट्स के स्ट्राइक पर जाने से ओपीडी में डॉक्टर ही मरीजों को आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। मरीजों की लाइन लग गई, उन्हें परेशान होना पड़ा। रिपोर्ट्स लेने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। पीजीआई ने कुछ वॉलंटियर्स और साथ ही प्रोजेक्ट के तहत कॉलेज के कुछ बच्चों को ड्यूटी पर लगाया था, लेकिन ये भी मरीजों की परेशानी कम नहीं कर पाए।

इसको देखते हुए सभी इलेक्टिव सर्जरी रद्द कर दी गई हैं। मरीजों को सूचित किया जा रहा है। शुक्रवार को नए मरीजों को भी एडमिट नहीं किया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़, पंजाब से मरीजों को रेफर ना करने की अपील की है।

मौजूदा समय मैं करीब 1600 कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले हॉस्पिटल अटेंडर है हॉस्पिटल अटेंडेंट  2018 से लेकर सात 2024 अप्रैल तक का एरियर मिलना है, जिसे करता कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक ढाई से तीन लाख रुपए मिलने हैं। लगभग 8 माह से पी. जी. आई. प्रशासन से हक मांग रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।

पिछले माह ही हड़ताल का नोटिस दे दिया था। वीरवार को भी पी. जी. आई. प्रशासन भरोसा ही दे रहा है, लेकिन कोई लिखित में कुछ नहीं दिया जा रहा है कि कब तक हक मिलेगा। हम मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं देना चाहते। कोई और रास्ता नहीं है, इसलिए हड़ताल करनी पड़ी।

(For more news apart from Strike continues in Chandigarh PGI news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM