IPS पूरन के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,परिवार से की मुलाकात,बोले- 'मैं परिवार को भरोसा दिलाने आया हूं...'
Published : Oct 14, 2025, 6:00 pm IST
Updated : Oct 14, 2025, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Minister Chirag Paswan visited IPS Puran's house news in hindi
Union Minister Chirag Paswan visited IPS Puran's house news in hindi

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के दौरे को राजनीतिक करार देते हुए मामले को राजनीति से दूर रखने की अपील की.

Chirag Paswan Visited IPS Puran's House News in Hindi: राहुल गांधी के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को दिवंगत आईपीएस वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पूरन के परिवार से मुलाकात के बाद चिराग ने कहा कि ये दुखद घटना है और ऐसी घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे को राजनीतिक करार देते हुए इस मामले को राजनीति से दूर रखने की अपील की। (Union Minister Chirag Paswan visited IPS Puran's house news in hindi)

lkjiu

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव की ओर इशारा करती है और इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।

चिराग पासवान ने कहा, "मैं परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी हर मांग पूरी की जाएगी और आरोपियों पर कार्रवाई होगी." उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक अधिकारी की मौत नहीं है, बल्कि यह समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

yiuj

चिराग पासवान से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि दलितों के साथ ऐसा बर्ताव मंजूर नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए पासवान ने कहा, 'राहुल गांधी आकर राजनीति करके गए हैं. मैं इस मामले को राजनीतिक मोड़ देने का पक्षधर नहीं हूं. परिवार के साथ अन्याय हुआ है, न्याय मिले- हम सभी यही चाहते हैं.' 

lyl

उन्होंने जोर दिया कि ये घटना जातिगत भेदभाव का मामला है, जिसे राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात की थी और समयबद्ध, निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, इस दौरान जब बिहार विधानसभा चुनाव से संबंध सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इसको राजनीतिक तौर पर नहीं देख रहा हूं। सिर्फ न्याय सुनिश्चित करना ही मेरी प्राथमिकता है. उधर, बिहार में चल रही एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर विवाद के बीच ये बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(For more news apart from Union Minister Chirag Paswan visited IPS Puran's house news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM