Mohali News: मोहाली में तीन साल की बच्ची से रेप, मां अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाती थी वीडियो

खबरे |

खबरे |

Mohali News: मोहाली में तीन साल की बच्ची से रेप, मां अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाती थी वीडियो
Published : Mar 22, 2025, 8:47 am IST
Updated : Mar 22, 2025, 8:47 am IST
SHARE ARTICLE
Mohali 3 year old girl was raped by her mother's lover news in hindi
Mohali 3 year old girl was raped by her mother's lover news in hindi

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mohali 3 year old girl was raped by her mother's lover news in hindi: मोहाली में मां-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी मां के प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 6 (65/2) बलात्कार, सरकारी अधिकारी का प्रतिरूपण (204), धमकी (351/2) और लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों एक दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मानसा जिले के निवासी रंजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। आरोपी रंजीत पिछले एक साल से लड़की की मां के साथ रिश्ते में था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी और लड़की की मां मिलकर मासूम बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य करते थे और इसका वीडियो भी बनाते थे। पिता को इस बारे में तब पता चला जब उसने फोन पर अपनी 3 साल की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना के बारे में सुना और उस वीडियो के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड हासिल कर इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी रणजीत सिंह खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। उसने पुलिस की वर्दी में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस अब इन पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपियों से बरामद वर्दी व अन्य सामान की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

(For ore news apart From Mohali 3 year old girl was raped by her mother's lover news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  
 

Tags: mohali news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर बंद कर दिया'' विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान

21 Mar 2025 7:05 PM

3 भाई करते थे तस्करी, पीला पंजा लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, ढहा दिया घर

21 Mar 2025 1:33 PM

Former Colonel पिटाई मामले में बेटा आया कैमरे के सामने, बताया उस दिन पार्किंग को लेकर क्या हुआ था?

21 Mar 2025 1:32 PM

Amritpal के साथियों की रिमांड पर क्या बोले lawyer Harpal Singh Khara ?

21 Mar 2025 1:29 PM

पंजाब की नवीनतम बड़ी समाचार

20 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM