गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर जताया दुख

खबरे |

खबरे |

गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर जताया दुख
Published : Jul 1, 2023, 12:06 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 12:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Home Minister Amit Shah expressed grief over the bus accident in Maharashtra
Home Minister Amit Shah expressed grief over the bus accident in Maharashtra

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। ...

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात हुई भीषण बस दुर्घटना पर दुख जताया और कहा कि घायलों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है। बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम 25 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

पुलिस ने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में देर रात करीब डेढ़ बजे सिंदखेडराजा के पास बस डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM