सरकार 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही: राजनाथ

खबरे |

खबरे |

सरकार 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही: राजनाथ
Published : Jun 2, 2023, 5:26 pm IST
Updated : Jun 2, 2023, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Government working towards building a developed India by 2047: Rajnath
Government working towards building a developed India by 2047: Rajnath

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है और...

New Delhi: रक्षा मंत्री ने हॉलीवुड की सफल फिल्म ‘स्पाइडमैन’ के प्रसिद्ध संवाद का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘ताकत के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती’’ है और भारत के वैश्विक स्तर पर बढ़ते कद के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। सिंह ने एक समारोह के दौरान कहा कि जब भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा, जो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता, मनुष्यों की गरिमा और वैश्विक शांति जैसे सार्वभौमिक मूल्य दुनिया में सभी जगह स्थापित हों।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है और देश के लगभग सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सिंह ने देश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं और यह इन दलों के बिना बरकरार नहीं रह सकता। उन्होंने खेद जताया कि भारत में ‘‘कई राजनीतिक दल किसी विचारधारा के आधार पर काम नहीं करते और उनकी राजनीति किसी एक व्यक्ति या एक परिवार या एक जाति के चारों ओर घूमती’’ है। उन्होंने एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव’ (भारत आर्थिक सम्मेलन) में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विकसित भारत में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राजनीति विचारधारा और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि परिवार, धर्म और जाति पर।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM