CM केजरीवाल ने वंदे भारत ट्रेन शेड के लिए 78 पेड़ों को हटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

खबरे |

खबरे |

CM केजरीवाल ने वंदे भारत ट्रेन शेड के लिए 78 पेड़ों को हटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Published : Jul 3, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal
CM Kejriwal

बयान के मुताबिक, सरकार को निर्माण के लिए 78 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण करने का रेलवे से प्रस्ताव मिला था।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वंदे भारत ट्रेन के लिए नया रखरखाव शेड बनाने के वास्ते 78 पेड़ों को हटाने और उनका प्रत्यारोपण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रस्ताव को इस शर्त के साथ मंजूरी दी गई है कि रेलवे 780 नए पौधे लगाएगा।

बयान के मुताबिक, सरकार को निर्माण के लिए 78 पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण करने का रेलवे से प्रस्ताव मिला था।

बयान में कहा गया है कि रेलवे शकूर बस्ती में एक ट्रेन शेड स्थापित करना चाहता है लेकिन निर्माण स्थल पर पेड़ों की वजह से काम में बाधा आ रही थी। सीएमओ ने कहा कि स्थल से 70 पेड़ों का प्रत्यारोपण करने और आठ पेड़ों को काटने के वास्ते मंजूरी लेने के लिए रेलवे ने दिल्ली सरकार के पर्यावरण और वन विभाग को पत्र लिखा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM