Satya Pal Malik Political Career News : भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राजनीतिक करियर

खबरे |

खबरे |

Satya Pal Malik Political Career News : भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राजनीतिक करियर
Published : Aug 5, 2025, 1:56 pm IST
Updated : Aug 5, 2025, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
satya pal malik political career, Satya Pal Malik Death news in hindi
satya pal malik political career, Satya Pal Malik Death news in hindi

1974 में उन्होंने बागपत से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

Satya Pal Malik Political Career News : भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त, 2025 को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।  बता दें कि मई 2025 में, वह राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में भर्ती थे, जहाँ उनका इलाज किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए चल रहा था। उन्होंने राजनीति में कई कार्य किया। वहीं कैसा था उनका राजनीति करियर आई देख

राजनीति की शुरुआत: उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की थी। 1968-69 में वह मेरठ विश्वविद्यालय (अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

विधानसभा सदस्य: बता दें कि 1974 में उन्होंने बागपत से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

संसद सदस्य: बता दें कि उन्होंने राज्यसभा के साथ साथ लोकसभा में भी जता की आवाज उठाई है। 

राज्यसभा: वह 1980 से 1989 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

लोकसभा: 1989 में वह जनता दल के टिकट पर अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।

राज्यपाल के रूप में कई राज्यों के लिए दी सेवाएं

बता दें रि भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक कई प्रदेशों में अपनी सेवाए दे चुकें है। वे बिहार के साथ जम्मू और कश्मीर के साथ कई उन्य राज्यों के राज्यपाल रहे।

बिहार: 2017 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

जम्मू और कश्मीर: अगस्त 2018 में उन्हें जम्मू और कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया। यह उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था।

गोवा: अक्टूबर 2019 में उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मेघालय: अगस्त 2020 में उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। वह 4 अक्टूबर, 2022 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए।

बता दें कि उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों में काम किया, जिनमें लोक दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल शामिल हैं। 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और 2012 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

(For More News Apart From Former Governor Satyapal Malik dies News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM