CM Atishi News: दिल्ली में इस बार छठ पर्व का भव्य आयोजन, CM आतिशी ने दी जानकारी

खबरे |

खबरे |

CM Atishi News: दिल्ली में इस बार छठ पर्व का भव्य आयोजन, CM आतिशी ने दी जानकारी
Published : Nov 5, 2024, 5:27 pm IST
Updated : Nov 5, 2024, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
 1000 Chhath Ghats being built in Delhi CM Atishi  News In Hindi
1000 Chhath Ghats being built in Delhi CM Atishi News In Hindi

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में बनाए जा रहे छठ घाट को लेकर जानकारी दी है. 

1000 Chhath Ghats being built in Delhi CM Atishi News In Hindi: देश में इस वक्त त्योहारी सीजन चल रहा है। दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद अब महापर्व छठ पर्व मनाया जाएगा। आज से महापर्व की शुरूआत हो चुकी है.  ऐसे में देशभर में अलग-अलग जगह पर छठ पर्व का आयोजन होगा और इस दौरान महिलाएं छठ पर्व में आस्था की डुबकी लगाएंगी।  वहीं राजधानी दिल्ली में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.  इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में बनाए जा रहे छठ घाट को लेकर जानकारी दी है. 

1000 छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा में बनाए जा रहे 

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल के CM बनने से पहले दिल्ली में 60 छठ घाट होते थे लेकिन आज 10 साल बाद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में 1000 छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा में बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन छठ घाटों पर आयोजन दिल्ली सरकार करवाती है। घाट बनाने, पानी का इंतज़ाम करने, Medical सुविधा, Doctors का इंतज़ाम आदि सभी काम दिल्ली सरकार के विभाग करते हैं। इन छठ घाटों पर दिल्ली के राजस्व द्वारा पूरा टेंट, लाइट- साफंड का अरेंजमेंट किया जाता है. जो भी बड़े छठ घाट है वहीं पर मैथली, भोजपूरी अकादमी के माध्यम कल्चरल प्रोग्राम्स करवाये जा रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि दिल्ली में अगर कहीं पर भी हमारे पूर्वांचली भाई-बहन रहते हैं तो उन्हें छठ पूजा करने के लिए अपने घर से 1 या 2 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। 

(For more news apart from 1000 Chhath Ghats being built in Delhi CM Atishi News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM