![Delhi Elections Result 2025 Manish Sisodia lost Jangpura seat News In Hindi Delhi Elections Result 2025 Manish Sisodia lost Jangpura seat News In Hindi](/cover/prev/18t009g4jpcosora6sqt401n9v-20250208125252.Medi.jpeg)
भारतीय जनता पार्टी के तलविंदर सिंह मारवाह ने 600 मतों से हरा दिया है।
Delhi Elections Result 2025 Manish Sisodia lost Jangpura seat News In Hindi: दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें दिल्ली की जंगपुरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के तलविंदर सिंह मारवाह ने 600 मतों से हरा दिया है। दोनों उम्मीदवारों के बीच बहुत कड़ा मुकाबला था। हालाँकि, इस मुकाबले में कांग्रेस दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आई।
सिसोदिया और दिल्ली की शिक्षा क्रांति
2013 में अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। 2015 में जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तो सिसोदिया को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सरकार में सिसोदिया ने कई स्कूल बनवाए।
आम आदमी पार्टी के दावे के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा में क्रांति ला दी है। सिसोदिया की वजह से गरीब बच्चे भी बड़े स्कूलों में पढ़ने लगे। आप ने इन स्कूलों को बड़ा मुद्दा बना दिया। 2020 के चुनाव में यह मुद्दा चलता रहा, लेकिन 2025 में सिसोदिया खेल से बाहर हो गए हैं।
2020 के चुनाव के नतीजे कैसे रहे?
मनीष सिसोदिया ने 2020 के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट जरूर जीती थी। लेकिन इस बार जीत उनके लिए आसान नहीं थी। वह केवल 3,207 मतों के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। सिसोदिया को 70,163 वोट मिले जबकि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रविन्द्र सिंह नेगी को 66,956 वोट मिले। तब इस सीट के लिए कुल 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। कांग्रेस के लक्ष्मण रावत को 2802 वोट मिले।
सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार जीत रहे थे
यह दिल्ली की उन कुछ विधानसभा सीटों में से एक है जहां तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने जीत हासिल की है। यहां पहली बार 1993 में चुनाव हुए, जिसमें भाजपा के ज्ञानचंद जीते। फिर 1998 में यह सीट कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम के पास चली गयी। 2003 के चुनाव में अमरीश दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे।