दिल्ली में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक दंपति सहित तीन गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक दंपति सहित तीन गिरफ्तार
Published : Feb 10, 2023, 6:24 pm IST
Updated : Feb 10, 2023, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Three including a couple arrested for snatching mobile phones in Delhi
Three including a couple arrested for snatching mobile phones in Delhi

पुलिस ने बताया कि दंपति की जानकारी पर सद्दाम को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह चोरी की

New Delhi: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने चोरी के मामलों में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दपंति - करन और गौरी (23) शिव विहार के निवासी हैं, जबकि सद्दाम (21) रघुबीर नगर में रहता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि एक महिला का मोबाइल फोन स्कूटर पर सवार एक पुरुष और एक महिला ने छीन लिया।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) घनश्याम बंसल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो खुलासा हुआ कि लुटेरे उत्तम नगर के शिव विहार के रहने वाले हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि दंपति कई चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल था। करन के खिलाफ नौ और गौरी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपति की जानकारी पर सद्दाम को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह चोरी की संपत्ति के 15 मामलों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि दंपति के पास से बरामद चोरी के सामान में एक स्कूटर और तीन मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM