Air India News: एयर इंडिया की विमान में शख्स ने अपने बगल के पैसेंजर पर की पेशाब

खबरे |

खबरे |

Air India News: एयर इंडिया की विमान में शख्स ने अपने बगल के पैसेंजर पर की पेशाब
Published : Apr 10, 2025, 9:41 am IST
Updated : Apr 10, 2025, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
Air India Flight man urinated on passenger sitting next News In Hindi
Air India Flight man urinated on passenger sitting next News In Hindi

इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Air India Flight man urinated on passenger sitting next News In Hindi: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने अपने बगल में बैठे यात्री पर पेशाब कर दिया। विमान दिल्ली से बैंकॉक जा रहा था।

एयर इंडिया के एक बयान के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल को हुई। केबिन क्रू ने बताया कि दिल्ली-बैंकॉक फ्लाइट (AI2336) में एक यात्री ने नियमों के विरुद्ध व्यवहार किया। इस मामले पर एक रिपोर्ट डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारियों को दे दी गई है।

इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

एयरलाइन ने बताया कि क्रू ने सारे नियम-कायदे फॉलो किए। इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिस यात्री ने पेशाब किया था उसे भी चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं, क्रू ने पीड़ित यात्री को बैंकॉक अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने में मदद की पेशकश की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि घटना का आकलन करने तथा दोषी यात्री के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक स्वतंत्र स्थायी समिति का गठन किया जाएगा।। मामले की जांच के लिए DGCA के स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को फॉलो किया जाएगा।

(For More News Apart From Air India Flight man urinated on passenger sitting next News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM