अदालत ने जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

खबरे |

खबरे |

अदालत ने जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा
Published : Nov 10, 2022, 4:27 pm IST
Updated : Nov 10, 2022, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Court reserves verdict on Jacqueline Fernandez's bail
Court reserves verdict on Jacqueline Fernandez's bail

अदालत जैकलीन फर्नांडीज के उपर लगे आरोपों पर 24 नवंबर को दलीलें सुनेगी।

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को नियमित जमानत देने पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही अभिनेत्री की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। उन्होंने पहले फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दी थी।

अदालत आरोपों पर 24 नवंबर को दलीलें सुनेगी। अदालत ने 26 सितंबर को फर्नांडीज को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी। जैकलीन को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है।

ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में पहले अभिनेत्री को आरोपी नहीं बनाया गया था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडीज और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का विवरण था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM