लालू यादव की बेटी रौशनी करेगी उन्हें एक गुर्दा दान

खबरे |

खबरे |

लालू यादव की बेटी रौशनी करेगी उन्हें एक गुर्दा दान
Published : Nov 10, 2022, 3:27 pm IST
Updated : Nov 10, 2022, 3:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Lalu Yadav's daughter Roshni will donate a kidney to him
Lalu Yadav's daughter Roshni will donate a kidney to him

यादव  पिछले महीने सिंगापुर से लौटे हैं, जहां वह अपनी गुर्दे की समस्या के इलाज के लिए गए थे।

Bihar:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संरक्षक लालू यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी अपने पिता को एक गुर्दा दान करेंगी। आहको बता दें कि परिवार के एक करीबी सदस्य ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यादव  पिछले महीने सिंगापुर से लौटे हैं, जहां वह अपनी गुर्दे की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजद अध्यक्ष को वहां के चिकित्सकों ने गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी है।

परिवार के एक सदस्य ने  कहा, ‘‘सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रौशनी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है।’’
यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और ज़मानत पर बाहर हैं। कथित चारा घोटाला मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सज़ा हो चुकी है और वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, गुर्दा प्रत्यारोपण की सर्जरी कहां और कब होगी इस बारे में स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। दरअसल, लालू का पहले इलाज एम्स में चल रहा था। नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने कहा कि अगर किसी दूसरे देश में गुर्दा प्रत्यारोपण होता है तो एम्स से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

गौरतलब है कि भारत में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए कड़े नियम कानून हैं ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM