नये मामले स्वत: पीठों के समक्ष सूचीबद्ध होंगे: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

खबरे |

खबरे |

नये मामले स्वत: पीठों के समक्ष सूचीबद्ध होंगे: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
Published : Nov 10, 2022, 3:16 pm IST
Updated : Nov 10, 2022, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
New cases will automatically be listed before benches: Justice Chandrachud
New cases will automatically be listed before benches: Justice Chandrachud

नये मामले स्वत: पीठों के समक्ष सूचीबद्ध होंगे: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

नयी दिल्ली:  प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने नये मामलों के पीठों के समक्ष सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध होने के लिहाज से शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार को निर्देश दिये हैं। पीठ में न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला के साथ प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि नये मामलों को सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक पंजीकृत सभी मामलों को आने वाले सोमवार तक सूचीबद्ध किया जाएगा। अत: स्वत: एक तारीख दी जाएगी। मामले स्वत: सूचीबद्ध होंगे।’’

तत्काल सुनवाई के लिए मामलों के उल्लेख के लिए पेश वकीलों से प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अगर किसी को तत्काल सुनवाई के लिए कहना है तो हम उसका उल्लेख करेंगे। अन्यथा, हम इन दिशानिर्देशों के साथ इसे निपटाएंगे।’’

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM