Acid Attack : तेजाब हमला पीड़िता अभी भी आईसीयू में, चेहरा झुलसा : डॉक्टर

खबरे |

खबरे |

Acid Attack : तेजाब हमला पीड़िता अभी भी आईसीयू में, चेहरा झुलसा : डॉक्टर
Published : Dec 15, 2022, 5:26 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Acid Attack: Delhi acid attack victim still in ICU: Doctor
Acid Attack: Delhi acid attack victim still in ICU: Doctor

छात्रा पर तेजाब हमले से दिल्ली के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं।

New Delhi : दिल्ली में तेजाब हमले की शिकार हुई 17 वर्षीय छात्रा अभी भी सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में भर्ती है और होश में है। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छात्रा पर तेजाब हमले से दिल्ली के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और उसके दो दोस्तों-हर्षित अग्रवाल (19) और विरेंदर सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “मरीज होश में है। वह पूरी तरह से स्थिर है। उसे बुखार है। उसके चेहरे का आठ फीसदी हिस्सा तेजाब से जल गया है। आंखें भी प्रभावित हुई हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ भी पारंपरिक और सहायक उपचार प्रदान कर रहे हैं। वह अभी भी ‘बर्न आईसीयू’ में है।” .

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमले में इस्तेमाल तेजाब एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा गया था और अरोड़ा ने ई-वॉलेट के जरिये भुगतान किया था।.

पुलिस ने एक बयान में कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट की तरफ से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।.

हुड्डा के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला है कि अरोड़ा और पीड़िता पड़ोसी थे तथा दोनों में पिछले सितंबर तक दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से पीड़िता और अरोड़ा की दोस्ती में दरार पड़ गई थी और यही वजह है कि उसने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM