Indian Railways : ऊर्जा संरक्षण के लिए रेलवे को मिले नौ पुरस्कार

खबरे |

खबरे |

Indian Railways : ऊर्जा संरक्षण के लिए रेलवे को मिले नौ पुरस्कार
Published : Dec 15, 2022, 12:08 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Railways: Railways got nine awards for energy conservation
Indian Railways: Railways got nine awards for energy conservation

ये पुरस्कार बुधवार को विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान ‘ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी’ द्वारा आयोजित एक समारोह में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन के लिए दिए गए।

New Delhi : भारतीय रेलवे ने वर्ष 2022 के लिए नौ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार जीते हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने रेलवे स्टेशन की श्रेणी में पहला और दूसरा पुरस्कार अपने नाम किया है। ये पुरस्कार बुधवार को विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान ‘ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी’ द्वारा आयोजित एक समारोह में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन के लिए दिए गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार सौंपे।

मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, रेलवे स्टेशन की श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण उपायों के लिए काचीगुडा स्टेशन (तेलंगाना) को पहला और गुंतकल रेलवे स्टेशन (आंध्र प्रदेश) को दूसरा पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (उत्तर मध्य रेलवे), राजमुंदरी रेलवे स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे) और तेनाली रेलवे स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे) को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

बयान के अनुसार, भवन श्रेणी में उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर वर्कशॉप को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, रेलवे अस्पताल गुंतकल (दक्षिण मध्य रेलवे), इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन ट्रेनिंग सेंटर, विजयवाड़ा (दक्षिण मध्य रेलवे) और मंडल रेलवे अस्पताल, प्रतापनगर (पश्चिम रेलवे) को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘ रेलवे पिछले कई वर्षों से लगातार एलईडी लाइटिंग सहित अन्य प्रभावी ऊर्जा संरक्षण उपायों को लागू कर रहा है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM