Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की ED रिमांड पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

खबरे |

खबरे |

Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की ED रिमांड पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Published : Mar 17, 2023, 4:01 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 4:01 pm IST
SHARE ARTICLE
 Court reserves verdict on Manish Sisodia's ED remand
Court reserves verdict on Manish Sisodia's ED remand

सिसोदिया के वकील इसका विरोध कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब सीबीआई ने मामले की जांच की है तो ED  को पूछताछ की क्या जरूरत है?

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 10 मार्च को सिसोदिया को 7 दिन (17 मार्च) की ED रिमांड पर भेजा था, जो आज खत्म हो गया। सूत्रों के मुताबिक ED ने कोर्ट से सिसोदिया को और 7 दिन की रिमांड पर लेने को कहा है. इस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सिसोदिया के वकील इसका विरोध कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब सीबीआई ने मामले की जांच की है तो ED  को पूछताछ की क्या जरूरत है? इसके साथ ही जांच एजेंसी का कहना है कि LG  की तरफ से शिकायत करने के बाद सिसोदिया ने अपना फोन बदल लिया था. उसका मोबाइल डेटा बरामद कर लिया गया है।

दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. इसके बाद 10 मार्च को सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया को 10 दिन की रिमांड पर लेने को कहा था। इसके बाद कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को 17 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया।

इससे पहले 26 फरवरी को सीबीआई ने उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM