New Delhi Crime: पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली के राज पार्क इलाके में व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली के राज पार्क इलाके में व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी
Published : Mar 17, 2023, 4:22 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi Crime: Due to old enmity, a person was shot and injured in Delhi's Raj Park area.
New Delhi Crime: Due to old enmity, a person was shot and injured in Delhi's Raj Park area.

आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

New Delhi: दिल्ली के राज पार्क इलाके में दो व्यक्तियों ने 28 वर्षीय शख्स को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वारदात बृहस्पतिवार को हुई थी जिसके आरोपियों की पहचान अरूण और इस्माइल के तौर पर हुई है। पीड़ित राज कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि करीब साल भर पहले उसका अरूण से किसी बात पर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को अरूण और इस्माइल उससे मिलने आए और उनके बीच झगड़ा होने लगा।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने देसी तमंचे से दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली राजकुमार के घुटने में लगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 34 ( साझा मंशा) तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM