One Nation One Election News: आज लोकसभा में पेश होगा 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल, मोदी सरकार ने की तैयारी

खबरे |

खबरे |

One Nation One Election News: आज लोकसभा में पेश होगा 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल, मोदी सरकार ने की तैयारी
Published : Dec 17, 2024, 8:39 am IST
Updated : Dec 17, 2024, 8:39 am IST
SHARE ARTICLE
'One Nation One Election' bill to be presented in Lok Sabha today news in hindi
'One Nation One Election' bill to be presented in Lok Sabha today news in hindi

प्रस्तावित कानून के मुताबिक इसे दो चरणों में लागू करने की तैयारी की जा रही है।

One Nation One Election News In Hindi: लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार आज मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दौरान एक देश एक चुनाव बिल लोकसभा में पेश करने जा रही है। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल दोपहर करीब 12 बजे बिल पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार के इस बिल को एनडीए के घटक दलों का भी समर्थन मिला है, जबकि विपक्ष ने इस बिल का विरोध करने की योजना बनाई है।

सूत्रों की मानें तो इस बिल को लेकर आज लोकसभा में विपक्ष का हंगामा हो सकता है। पिछले गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारत में एक देश, एक चुनाव के कानून से जुड़े बिल को मंजूरी देकर मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया। इससे पहले सितंबर में कैबिनेट ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उच्च स्तरीय समिति के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी थी।

प्रस्तावित कानून के मुताबिक इसे दो चरणों में लागू करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे और 100 दिन के अंदर दूसरे चरण में नगर निगम और पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है।

अब इस कानून को जमीनी स्तर पर लाने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार (17 दिसंबर) दोपहर करीब 12 बजे केंद्र सरकार की ओर से इसे लोकसभा में पेश करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से सदन में मौजूद रहने को कहा है।

माना जा रहा है कि अगर किसी को बिल में शामिल धाराओं और तथ्यों पर कोई आपत्ति है तो सरकार इसे संसदीय समिति के पास भेज सकती है। फिलहाल सरकार के घटक दलों ने इस बिल का समर्थन किया है, जबकि विपक्ष राजनीतिक कारणों से बिल का विरोध कर रहा है। इसे लेकर कल सदन में हंगामा हो सकता है। फिलहाल सरकार ने इस बिल को कल लोकसभा में पास कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

(For more news apart from 'One Nation One Election' bill to be presented in Lok Sabha today News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM