टकराव से किसी का भला नहीं होता, हम केंद्र के साथ काम करना चाहते हैं: केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

टकराव से किसी का भला नहीं होता, हम केंद्र के साथ काम करना चाहते हैं: केजरीवाल
Published : Mar 21, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Confrontation does not help anyone, we want to work with the Centre: Kejriwal
Confrontation does not help anyone, we want to work with the Centre: Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री दिल्ली जीतना चाहते हैं तो उन्हें पहले शहर के लोगों का दिल जीतना होगा।

 New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समर्थन करते हैं, तो वह भी ऐसा ही करेंगे।  केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई टकराव नहीं होता, तो दिल्ली में 10 गुना अधिक विकास हुआ होता। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार काम करना चाहती है, टकराव नहीं। टकराव से किसी का भला नहीं होता। हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, हम कोई झगड़ा नहीं चाहते।’’

केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री दिल्ली जीतना चाहते हैं तो उन्हें पहले शहर के लोगों का दिल जीतना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा उसके लिए मंत्र है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप बड़े भाई हैं और मैं छोटा भाई। यदि आप मेरा समर्थन करते हैं, तो मेरी ओर से भी ऐसा किया जाएगा। यदि आप छोटे भाई का दिल जीतना चाहते हैं, तो उसे प्रेम करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बजट आज पेश किया जाना था। केंद्र ने इसे रोक दिया। हमने बजट में कोई बदलाव किए बिना गृह मंत्रालय के सवाल का जवाब दिया और उन्होंने अब इसे मंजूरी दे दी है। वे चाहते थे कि मैं झुक जाऊं। यह उनका अहंकार है और कुछ नहीं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM