New Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस

खबरे |

खबरे |

New Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
Published : Aug 22, 2023, 11:44 am IST
Updated : Aug 22, 2023, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई ।

New Delhi: दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा। आईएमडी ने मुख्यत: बादल छाए रहने और दिन के आखिर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई । इस वर्ष जितनी वर्षा अब तक हुई है वह पूरे साल होने वाली अनुमानित कुल 774 मिलीमीटर बारिश के बराबर है। हालांकि अगस्त में सबसे कम वर्षा हुई । इस महीने हुई बारिश सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM