जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे : आप

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे : आप
Published : Jan 24, 2023, 10:39 am IST
Updated : Jan 24, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Will fight J&K assembly polls with full force: AAP
Will fight J&K assembly polls with full force: AAP

एक बयान के अनुसार, इस बैठक में ‘आप’ की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष व सह-अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर इकाई के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव होंगे वह ‘‘पूरी ताकत और राजनीतिक शक्ति’’ के साथ उसे लड़ेगी।

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की अध्यक्षता में यहां हुई पार्टी की एक बैठक में यह फैसला किया गया। पाठक पार्टी के चुनावी रणनीतिकार भी हैं।

बैठक में ‘आप’ की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रभारी इमरान हुसैन और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सदस्य पाठक ने कहा कि ‘आप’ जम्मू-कश्मीर में अगला विधानसभा और पंचायत चुनाव लड़ेगी। ‘आप’ ने बैठक के दौरान पाठक के हवाले से कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर में अगला विधानसभा और पंचायत चुनाव पूरी ताकत और राजनीतिक शक्ति के साथ लड़ेंगे।’’

पाठक ने ‘आप’ के जम्मू-कश्मीर नेतृत्व से ‘‘प्रत्येक शहर और गांव’’ में पार्टी का आधार मजबूत करने के प्रयास तेज करने को कहा। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में ‘आप’ के ‘‘काम और संरचनात्मक विकास’’ की भी समीक्षा की।

एक बयान के अनुसार, इस बैठक में ‘आप’ की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष व सह-अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर इकाई के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM