New Delhi Crime: दिल्ली के नरेला में ATM उखाड़ कर ले गए चोर

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: दिल्ली के नरेला में ATM उखाड़ कर ले गए चोर
Published : Aug 24, 2023, 2:11 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 2:11 pm IST
SHARE ARTICLE
 Thieves uprooted ATM in Delhi's Narela
Thieves uprooted ATM in Delhi's Narela

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एटीएम कियोस्क का मुख्य द्वार टूटा हुआ पाया।

New Delhi: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को तड़के अज्ञात संदिग्ध एक एटीएम उखाड़ ले गए जिसमें करीब 1.40 लाख रुपये थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को तड़के करीब तीन बजकर करीब 10 मिनट पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के कमांड रूम से खेड़ा खुर्द में एटीएम तोड़ने और चोरी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एटीएम कियोस्क का मुख्य द्वार टूटा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एटीएम को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बैंक के मुताबिक, एटीएम में आखिरी बार 19 अगस्त को नकदी जमा की गई थी और मशीन में 1,40,300 रुपये थे। सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश के लिये आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM