Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये की घोषणा की

खबरे |

खबरे |

Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये की घोषणा की
Published : Mar 25, 2025, 1:38 pm IST
Updated : Mar 25, 2025, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Rekha Gupta announced Rs 5,100 crore for Mahila Samridhi Yojana  News In Hindi
Rekha Gupta announced Rs 5,100 crore for Mahila Samridhi Yojana News In Hindi

इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

Rekha Gupta announced Rs 5,100 crore for Mahila Samridhi Yojana  News In Hindi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने आज 2025-26 के लिए बजट पेश किया है। यह बजट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया, जो वित्त मंत्री का पद भी संभाल रही हैं। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये की घोषणा की।

इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया था. 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी।

इसके लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह योजना महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण प्रदान करने के इरादे से तैयार की गई है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2500 रुपये की धनराशि भेजेगी। हालाँकि, इसके लिए कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी है।

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को ही मिलेगा। इसके अलावा जिस महिला को यह राशि दी जाएगी, वह कम से कम 5 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए। आपको बता दें कि यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए है।

इसमें बीपीएल कार्ड धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य जो आयकर देते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

(For ore news apart From Rekha Gupta announced Rs 5,100 crore for Mahila Samridhi Yojana  News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: delhi budget

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

डल्लेवाल के गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस। जगजीत डल्लेवाल के बेटे ने प्रशासन पर उठाए सवाल

28 Mar 2025 5:19 PM

काली कार में सवार तस्करों का एनकाउंटर, पहले पुलिस पर गोलियां चलाईं फिर हुआ एनकाउंटर

28 Mar 2025 5:16 PM

पंजाब की आज की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास Spokesman TV | LIVE

27 Mar 2025 6:55 PM

Partap Singh Bajwa के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश, हरजोत सिंह बैंस ने पढ़ा प्रस्ताव

27 Mar 2025 6:53 PM

सुने जत्थेदारों की बहाली पर आरपी सिंह ने क्या कहा?

27 Mar 2025 5:56 PM

खनौरी बॉर्डर से DIG Mandeep Singh Sidhu ने किसानों का सामान चोरी होने को लेकर दी जानकारी

26 Mar 2025 5:41 PM