अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है: केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है: केजरीवाल
Published : Jan 26, 2023, 10:48 am IST
Updated : Jan 26, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
We all have the responsibility to strengthen our republic: Kejriwal
We all have the responsibility to strengthen our republic: Kejriwal

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।

New Delhi:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी भारतीयों की है। उन्होंने कहा कि एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है।

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत क़ुर्बानियाँ दी हैं। अब अपने गणतंत्र को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।’’

दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपालों और उपराज्यपालों के हाथों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कथित ‘उत्पीड़न’ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आश्चर्य जताया था कि क्या देश में लोकतंत्र पर काली छाया मंडरा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM