गुजरात में 1.25 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित : सरकार

खबरे |

खबरे |

गुजरात में 1.25 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित : सरकार
Published : Mar 16, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 1.25 lakh children malnourished in Gujarat: Govt
Over 1.25 lakh children malnourished in Gujarat: Govt

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कुपोषण खत्म करने के लिए कई कदम उठा रही है।

गांधीनगर : गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य में 1.25 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित हैं और वह स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठा रही है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में, महिला एवं बाल विकास मंत्री भानुबेन बाबरिया ने बताया कि राज्य में कुल 1,25,707 कुपोषित बच्चों में से 1,01,586 ‘कम वजन’ की श्रेणी में आते हैं, जबकि 24,121 ‘गंभीर रूप से कम वजन’ की श्रेणी में आते हैं।

बाबरिया ने अपने लिखित जवाब में कहा कि नर्मदा के आदिवासी बहुल जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या सबसे अधिक (12,492) है, इसके बाद वड़ोदरा (11,322), आनंद (9,615), साबरकांठा (7,270) और भरूच (5,863) का स्थान है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कुपोषण खत्म करने के लिए कई कदम उठा रही है।

बाबरिया ने कहा कि तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ियों (चाइल्ड केयर सेंटर) में गर्म नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसके अलावा सप्ताह में दो बार बच्चों को फल दिए जाते हैं।

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM