गुजरात में दिल दहला देने वाली घटना: चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, नवजात और डॉक्टर समेत 4 की जलकर मौत
Published : Nov 18, 2025, 12:04 pm IST
Updated : Nov 18, 2025, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
A moving ambulance caught fire, killing four people in gujarat
A moving ambulance caught fire, killing four people in gujarat

साेमवार देर रात बीमार नवजात को अरवल्ली से अहमदाबाद ला रही एक एंबुलेंस में भीषण आग लग गई।

Gujarat Ambulance Fire News: गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर के पास मंगलवार तड़के एक एम्बुलेंस में आग लगने से एक नवजात शिशु, एक डॉक्टर और दो अन्य लोगों की जलकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। (A moving ambulance caught fire, killing four people in gujarat)  

पुलिस निरीक्षक डीबी वाला ने बताया कि मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में आग रात लगभग एक बजे लगी। यह समय तब था जब जन्म के तुरंत बाद बीमार एक दिन के बच्चे को आगे के इलाज के लिए मोडासा के अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि आग में बच्चे, उसके पिता जिग्नेश मोची (38), अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और अरवल्ली की नर्स भूरीबेन मनात (23) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मोची के दो रिश्तेदार, निजी एम्बुलेंस चालक और तीन अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी डीबी वाला ने बताया, "जिग्नेश मोची महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब बच्चे को दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में किसी अज्ञात कारण से एम्बुलेंस में आग लग गई।"

(For more news apart from A moving ambulance caught fire, killing four people in gujarat news in hindi, stay to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM