Schools Closed: इस राज्य में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, परीक्षाएं भी स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

खबरे |

खबरे |

Schools Closed: इस राज्य में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, परीक्षाएं भी स्थगित, पढ़ें पूरी खबर
Published : Oct 3, 2024, 5:36 pm IST
Updated : Oct 3, 2024, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
 Haryana All Schools Closed for 2 Days Latest News In Hindi
Haryana All Schools Closed for 2 Days Latest News In Hindi

रियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है.

 Haryana All Schools Closed for 2 Days Latest News In Hindi: हरियाणा में सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को दो दिन के लिए सभी स्कूल बच्चों के लिए बंद रहेंगे.

4 और 5 अक्टूबर को सभी बंद रहेंगे स्कूल 

दरअसल, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है. स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतदान से एक दिन पहले कई तैयारियां होंगी, जिसके चलते राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 4 और 5 अक्टूबर को छुट्टी घोषित की गई है. इस संबंध में सभी जिला प्रशासन ने लिखित आदेश जारी कर जानकारी दे दी है.

परीक्षा स्थगन

आदेश में स्कूलों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसे देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है. 4 अक्टूबर को स्कूलों में बच्चों की परीक्षा भी होनी थी, जिसे चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया है. यह परीक्षा अब 9 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा की 90 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 2.1 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 95 लाख और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.6 करोड़ है. इनमें 4.52 लाख युवा पहली बार वोट करने जा रहे हैं. आज यानी 3 अक्टूबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.

(For more news apart from Haryana All Schools Closed for 2 Days Latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM