Ram Rahim Parole News: 40 दिन की पैरोल पर फिर रिहा होगा गुरमीत राम रहीम, प्रशासन ने रखी सख्त शर्तें
Published : Jan 5, 2026, 5:06 pm IST
Updated : Jan 5, 2026, 5:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Gurmeet Ram Rahim will be released again on 40-days parole
Gurmeet Ram Rahim will be released again on 40-days parole

दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर।

Ram Rahim Parole News: दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल दी गई है। राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जिला जेल में बंद है। पैरोल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा। (Gurmeet Ram Rahim will be released again on 40-days parole news in hindi) 

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा और वह सिरसा स्थित डेरा परिसर से बाहर किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा। प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

गुरमीत राम रहीम वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी वह दोषी ठहराया जा चुका है। इन मामलों के बाद से राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल चुकी है, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद भी उठते रहे हैं।

इस बार भी उसे 40 दिनों की पैरोल दी गई है। इससे पहले भी चुनावी माहौल के दौरान उसे पैरोल मिल चुकी है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि पैरोल पूरी तरह नियमों और कानूनी प्रक्रिया के तहत दी गई है। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद गुरमीत राम रहीम को दोबारा सुनारिया जेल में सरेंडर करना होगा।

(For more news apart from Gurmeet Ram Rahim will be released again on 40-day parole news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM