Haryana Cancer Case News: हरियाणा में कैंसर का कहर, हर माह 3 हजार नए मरीज, 1500 तोड़ रहे दम

खबरे |

खबरे |

Haryana Cancer Case News: हरियाणा में कैंसर का कहर, हर माह 3 हजार नए मरीज, 1500 तोड़ रहे दम
Published : Nov 7, 2024, 11:57 am IST
Updated : Nov 7, 2024, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
3000 new patients every month in Haryana,1500 dying News In Hindi
3000 new patients every month in Haryana,1500 dying News In Hindi

कैंसर के मरीजों की मौत की बात करें हरियाणा में हर माह 1500 कैंसर मरीज दम तोड़ रहे हैं और साल में यह आंकड़ा 18 हजार का है।

3 thousand new patients every month in Haryana,1500 dying News In Hindi:  दूध-दही खान पान और हट्टे क‌ट्टे लोगों के लिए मशहूर हरियाणा की भयानक तस्वीर सामने है। हरियाणा के लिए कैंसर अब काल बनता जा रहा है। आलम ये है कि प्रदेश में हर माह कैंसर के 2916 नए मरीज सामने आ रहे हैं और साल में इनकी संख्या 35 हजार के करीब पहुंच जाती है।

कैंसर के मरीजों की मौत की बात करें हरियाणा में हर माह 1500 कैंसर मरीज दम तोड़ रहे हैं और साल में यह आंकड़ा 18 हजार का है। चौंकाने वाली बात ये है प्रदेश में 30 साल से ऊपर की आबादी में 1 लाख लोगों की जांच में 102 लोगों में कैंसर के लक्षण मिल रहे हैं।

 स्क्रीनिंग और इलाज कराने आ रहे मरीजों के आंकड़ों को मिलाकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने यह डाटा तैयार किया है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देशभर में हर साल 15.5 लाख कैंसर के नए मरीज सामने आते हैं और इनमें से सालभर में हो नौ लाख लोगों की जान चली जाती है।

पुरुषों में मुंह व महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले अधिक 

निरोगी हरियाणा अभियान के तहत 30 साल से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 69 फीसदी लोगों की जांच पूरी हो चुकी है। हरियाणा में 30 साल से अधिक आयु के लोगों की बात करें तो यह आंकड़ा 1.07 करोड़ है। इनमें से 62 लाख लोगों की मुंह की जांच हो चुकी है और 33 लाख महिलाओं की छाती की जांच हो चुकी है। इनके अलावा 12.50 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। खासकर पुरुषों में मुंह और महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

8 साल में मरीजों के साथ मौत के आंकड़े तेजी से बढ़े

साल        मरीज        मौत

2013     11717        1845
2014    11776        2715
2015    13697         3317
2016     16180       3668

कैंसर के कारण

• तंबाकू का सेवन
• धूम्रपान और शराब पीना
• लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना
• आनुवांशिक दोष
• शारीरिक निष्क्रियता
• खराब पोषण

कैंसर के लक्षण
• लगातार खांसी
• अचानक गांठ का दिसालय
• बिना वजह वजन कम होना
 • मुंह में भाव या अल्सर जो 3 सप्ताह से ज्यादा समय तक रहे
 • मुंह में लाल या सफेद धब्बे कर्कश आवाज
 

(For more news apart from 3 thousand new patients every month in Haryana,1500 dying News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM