Haryana Assembly Elections News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो-बसपा ने मिलाया हाथ

खबरे |

खबरे |

Haryana Assembly Elections News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो-बसपा ने मिलाया हाथ
Published : Jul 11, 2024, 1:41 pm IST
Updated : Jul 11, 2024, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
INLD-BSP announced alliance for Haryana assembly elections 2024 news in hindi
INLD-BSP announced alliance for Haryana assembly elections 2024 news in hindi

दोनों दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के तहत हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बसपा 37 पर चुनाव लड़ेगी जबकि....

Haryana Assembly Elections News: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने पूर्व सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से फिर से हाथ मिलाने का फैसला किया है। दोनों दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

दोनों दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के तहत हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बसपा 37 पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी की सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ के बाहरी इलाके नयागांव में बसपा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थी हितों पर आधारित नहीं है बल्कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा और इनेलो सोच रही हैं कि गरीबों को न्याय कैसे मिलेगा और कमजोर वर्ग कैसे सशक्त होगा।

चौटाला ने कहा, ‘‘हरियाणा में हमने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। आज, आम जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने का मन बना लिया है जिसने पहले 10 साल तक राज्य को लूटा।’’

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि हाल में बसपा सुप्रीमो मायावती और चौटाला ने गठबंधन के संबंध में एक लंबी बैठक की थी। उन्होंने कहा, ‘‘उस बैठक में यह तय किया गया कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’

फरवरी 2019 में बसपा ने इनेलो के साथ अपना करीब नौ माह पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इनेलो उस वक्त हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल था। चौटाला परिवार में फूट के बीच यह कदम उठाया गया था। (pti)

(For More News Apart from INLD-BSP announced alliance for Haryana assembly elections 2024 news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM