Kurukshetra News: धर्मनगरी से आज पीएम मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल

खबरे |

खबरे |

Kurukshetra News: धर्मनगरी से आज पीएम मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Published : Sep 14, 2024, 12:28 pm IST
Updated : Sep 14, 2024, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi will blow election bugle today from Dharmanagari news in hindi
PM Modi will blow election bugle today from Dharmanagari news in hindi

उत्तर हरियाणा का जीटी बेल्ट भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है।

Kurukshetra News In Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरुक्षेत्र से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। धर्मनगरी की धरती से मोदी उत्तर हरियाणा के 6 जिलों की 23 विधानसभा सीट के मतदाताओं को साधेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम पहली बार हरियाणा में आएंगे और राज्य में सरकार की हैट्रिक लगाने के लिए विपक्ष को घेरेंगे। आमतौर पर पीएम मोदी हरियाणा में चुनावी रैलियों की शुरुआत दक्षिण हरियाणा से करते आए हैं। मगर इस बार जीटी बेल्ट को मजबूत करने के उद्देश्य से वह कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं।

उत्तर हरियाणा का जीटी बेल्ट भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। भाजपा यदि इन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके लिए तीसरी बार सत्ता में पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीएम नायब सिंह सैनी रैली स्थल का दौरा कर चुके हैं। भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है।

सीएम सैनी की वजह से भी धर्मनगरी चुनी गई

कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से पार्टी ने सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पीएम के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए इसी जिले का चयन किया गया है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पीएम की 4 रैलियां कराने पर सहमति बनी है। जरूरत पड़ने पर उनकी जनसभाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

(For more news apart from PM Modi will blow election bugle today from Dharmanagari news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM