अंबाला केंद्रीय कारागार में कैदियों ने अधिकारी पर किया हमला

खबरे |

खबरे |

अंबाला केंद्रीय कारागार में कैदियों ने अधिकारी पर किया हमला
Published : Jun 21, 2023, 5:15 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 5:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Prisoners attack officer in Ambala Central Jail
Prisoners attack officer in Ambala Central Jail

अंबाला केंद्रीय कारागार के 10 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

अंबाला: अंबाला केंद्रीय कारागार के अंदर कुछ कैदियों ने दो गुटों के बीच लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे जेल कर्मचारी पर पेचकस से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ‘वॉर्डर’ के पद पर तैनात कर्मचारी के रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे जेल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाया।

बलदेव नगर थाने में दर्ज शिकायत में ‘वॉर्डर’ रमेश सिंह ने कहा है कि ब्लॉक नंबर-5 बैरक का प्रभारी होने के नाते वह मंगलवार की शाम कैदियों की गिनती के लिए वहां गए थे। पुलिस के मुताबिक, जब उन्होंने बैरक खोला, तो कैदियों के दो समूहों को लड़ते देखा। पुलिस ने कहा कि जब सिंह ने बीच बचाव की कोशिश की तो एक कैदी और उसके साथियों ने उनपर छोटे पेचकस से हमला कर दिया। हमला करने वाले कैदी को छह महीने पहले हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कैदियों के समूह ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि अंबाला केंद्रीय कारागार के 10 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM