हरियाणा सरकार ने किसानों को दी राहत: बिजली चोरी के लिए जुर्माना बढ़ाने वाला सर्कुलर लिया वापस

खबरे |

खबरे |

हरियाणा सरकार ने किसानों को दी राहत: बिजली चोरी के लिए जुर्माना बढ़ाने वाला सर्कुलर लिया वापस
Published : May 22, 2023, 10:33 am IST
Updated : May 22, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

परिपत्र में किसानों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई, जबकि पहले यह 2,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच थी।

चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ऐलान किया कि बिजली चोरी के लिए किसानों पर जुर्माने में कई गुना वृद्धि का प्रस्ताव करने वाले परिपत्र को वापस ले लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के करीब 5,700 गांवों में से 80 प्रतिशत गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है और बाकी को इस साल के अंत तक चौबीस घंटे बिजली मिलने लगेगी।

बिजली चोरी के लिए जुर्माने से संबंधित परिपत्र पर उन्होंने कहा कि यह हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा की गई सिफारिश पर जारी किया गया था और कहा कि राज्य सरकार इसे स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है।

परिपत्र में किसानों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई, जबकि पहले यह 2,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच थी। खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे ही राज्य सरकार को इस परिपत्र के बारे में पता चला, यह निर्णय लिया गया कि किसानों के हित में हम इस तरह के भारी जुर्माने के प्रावधान को लागू नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि फीडर पर बिजली निगमों को राज्य सरकार द्वारा 6 हजार करोड़ रुपये वार्षिक अनुदान दिया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के कदम से बिजली चोरी करने वाले किसानों के हौसले बुलंद नहीं होंगे, खट्टर ने कहा, ‘‘कुछ ही मामले हैं, इसलिए दहशत फैलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे (जुर्माना) 20 गुना करना एक चिंता की बात है...किसानों को जो कृषि फीडर सप्लाई दी जाती है, उसके लिए सरकार पैसे देती है। इसलिए उन्हें उन पर जुर्माना लगाने का कोई अधिकार नहीं है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM