Haryana News: गोहत्या के आरोपियों पर खट्टर सरकार का बड़ा एक्शन, घरों पर चलवाया बुलडोजर

खबरे |

खबरे |

Haryana News: गोहत्या के आरोपियों पर खट्टर सरकार का बड़ा एक्शन, घरों पर चलवाया बुलडोजर
Published : Jun 24, 2023, 8:58 am IST
Updated : Jun 24, 2023, 8:58 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

ये मकान अपराध की आय से और डीटीपी विभाग के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए थे।

नूंह (हरियाणा): हरियाणा में गोहत्या के आरोपियों पर खट्टर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां नूंह जिले में गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकानों को गिरा दिया गया क्योंकि वे अपराध की कमाई से बनाए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला नगर नियोजन (डीटीपी) विभाग की सहायता से नूंह पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां पचगांव में आरोपियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने कहा कि ये मकान अपराध की आय से और डीटीपी विभाग के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति गुरुग्राम, रोहतक और नूंह जिलों में गोहत्या समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले आरोपियों के परिजनों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस पहले भी अपराधियों द्वारा अपराध की कमाई से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ विध्वंस अभियान चलाती रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM