डेंगू के बढ़ते मामलो के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में ‘फीवर कॉर्नर’ बनाए जाएंगे : अनिल विज

खबरे |

खबरे |

डेंगू के बढ़ते मामलो के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में ‘फीवर कॉर्नर’ बनाए जाएंगे : अनिल विज
Published : Aug 24, 2023, 10:29 am IST
Updated : Aug 24, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Anil Vij (file photo)
Anil Vij (file photo)

‘फीवर कॉर्नर’ अस्पताल में बुखार के मरीजों के इलाज के लिए स्थापित विशेष इकाई होती है। 

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य में डेंगू बीमारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में ‘फीवर कॉर्नर’ खोले जाएंगे।  उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार शहरी और ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग मशीन वितरित करेगी। 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक विज ने वेक्टर जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, विकास एवं ग्राम पंचायत विभाग, शहरी निकायों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।  बैठक के दौरान अधिकारियों ने विज को बताया कि गत एक महीने के दौरान राज्य में डेंगू के 772 मामले आए हैं।  विज ने कहा कि डेंगू और उससे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर अभियान शुरू किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि डेंगू के मामलों की जानकारी सरकार को नहीं देने वाले निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  ‘फीवर कॉर्नर’ अस्पताल में बुखार के मरीजों के इलाज के लिए स्थापित विशेष इकाई होती है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM