Panchkula News: पंचकूला में डेंगू से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, अब तक 1123 मामले

खबरे |

खबरे |

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, अब तक 1123 मामले
Published : Oct 26, 2024, 1:52 pm IST
Updated : Oct 26, 2024, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
13 year old child dies of dengue in Panchkula news in hindi
13 year old child dies of dengue in Panchkula news in hindi

इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 1123 पहुंच गया है।

Panchkula News In Hindi: पंचकूला के नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में बुखार से शुक्रवार सुबह 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से घर में मातम छा गया है। मौत का कारण प्लेटलेट्स का कम होना बताया जा रहा है। बलटाना निवासी बच्चे के मामा समूम अहमद ने बताया कि 13 वर्षीय समद खान को चार दिन पहले तेज बुखार आया था।

सामने आई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की अल सुबह बच्चा अचानक उल्टी करने लगा। उसके बाद तुरंत पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिछले चार दिनों में बुखार से पंचकूला जिले में चार लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं, डेंगू से जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

शुक्रवार को आए नौ नए मरीज जिले में शुक्रवार को डेंगू के नौ नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। इनमें अर्बन पंचकूला के तीन, नानकपुर के तीन, कालका से एक, पिंजौर से दो, मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 1123 पहुंच गया है। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार ने दी है।

(For more news apart from 13 year old child dies of dengue in Panchkula News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM