CM Nayab Saini met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

CM Nayab Saini met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
Published : Oct 26, 2024, 3:26 pm IST
Updated : Oct 26, 2024, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana CM Nayab Saini met Prime Minister Modi News In Hindi
Haryana CM Nayab Saini met Prime Minister Modi News In Hindi

सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवाली के पावन पर्व की बधाई दी.

Haryana CM Nayab Saini met Prime Minister Modi News In Hindi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दिवाली से पहले नायब सैनी के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, सैनी और मोदी के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवाली के पावन पर्व की बधाई दी. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है. शनिवार दोपहर नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की.

photophoto

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को दिए गए 1947 करोड़ रुपये जारी करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आभार जताया है. आपको बता दें कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने और नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी. इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली में मोदी से मुलाकात की थी.

(For more news apart from Haryana CM Nayab Saini met Prime Minister Modi News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM