Himachal Rain News: हिमाचल जाने वाले बरतें सावधानी, 60 सड़कें बंद, होगी भारी बारिश

खबरे |

खबरे |

Himachal Rain News: हिमाचल जाने वाले बरतें सावधानी, 60 सड़कें बंद, होगी भारी बारिश
Published : Jul 6, 2024, 10:52 am IST
Updated : Jul 6, 2024, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Rain News in Hindi
Himachal Rain News in Hindi

शिमला में 5 जुलाई तक सामान्य बारिश 25.2 मिमी है लेकिन इस बार 64.5 मिमी बारिश हुई है.

Himachal Rain News in Hindi: हिमाचल के आठ जिलों में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई के पहले पांच दिनों में राज्य में सामान्य से 59 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन चार जिले ऐसे हैं जहां अब भी बारिश सामान्य से कम है. शिमला और मंडी जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है. मंडी जिले में 5 जुलाई तक सामान्य से 265 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है.

इस दौरान मंडी में औसतन 40.2 मिमी बारिश होती है लेकिन इस बार 146.6 मिमी बारिश हुई है. शिमला जिले में भी सामान्य से 156 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. शिमला में 5 जुलाई तक सामान्य बारिश 25.2 मिमी है लेकिन इस बार 64.5 मिमी बारिश हुई है.

मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी मंडी, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों को दी गई है. इसे देखते हुए स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी गई है.

वहीं, बीती रात चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई. इससे कुछ नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. 8 और 9 जुलाई को मानसून थोड़ा धीमा हो जाएगा. 10 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा।

पिछले दो दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश के कारण 60 सड़कें बंद हैं. इनमें से अकेले मंडी जिले में 40 और शिमला में 15 सड़कें वाहनों के लिए बंद हैं। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की मरम्मत में जुटा हुआ है। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिलों में भी कई सड़कें बंद हो गई हैं.

(For More News Apart from Himachal Rain News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM