Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तबाही का कहर जारी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तबाही का कहर जारी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Published : Aug 6, 2025, 6:40 pm IST
Updated : Aug 6, 2025, 6:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Heavy rain and devastation continues in Himachal Pradesh Weather news in hindi
Heavy rain and devastation continues in Himachal Pradesh Weather news in hindi

मौसम विभाग ने ऊना और मंडी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सिरमौर में 7 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Pradesh Weather In Hindi: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने ऊना और मंडी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सिरमौर में 7 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 8 और 9 अगस्त को भी कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में मंडी में सबसे ज्यादा 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। गौर हो कि बारिश के बाद शिमला में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में 4 नेशनल हाईवे और 613 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें मंडी जिले में सबसे ज्यादा 375 सड़कें बाधित हैं। शिमला-चंडीगढ़ और मनाली-लेह नेशनल हाईवे भी प्रभावित हुए हैं। वहीं लगातार बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जैसे जिलों में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

मंडी में ब्यास नदी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कुछ घरों और पुलों को भी खतरा है। इस मॉनसून सीजन में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 194 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें मंडी में हुई हैं। प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड की 30 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

(For More News Apart From Heavy rain and devastation continues in Himachal Pradesh Weather News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM