Pong Dam Water Level News: पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, हिमाचल और पंजाब में अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Pong Dam Water Level News: पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, हिमाचल और पंजाब में अलर्ट
Published : Aug 6, 2025, 1:36 pm IST
Updated : Aug 6, 2025, 1:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Pong Dam water level close to danger mark news in hindi
Pong Dam water level close to danger mark news in hindi

वर्तमान में, पोंग बांध का जलस्तर 1366.68 फीट तक पहुंच गया है। बांध में पानी की आवक लगभग 55,000 क्यूसेक है

Pong Dam Water Level News: हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कांगड़ा जिले में स्थित पोंग बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अधिकारियों ने बताया कि बांध का जलस्तर खतरे के निशान (1390 फीट) के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते ब्यास नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

लगातार बढ़ रहा बांध का जलस्तर

वर्तमान में, पोंग बांध का जलस्तर 1366.68 फीट तक पहुंच गया है। बांध में पानी की आवक लगभग 55,000 क्यूसेक है, जबकि टरबाइनों के माध्यम से लगभग 18,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीबीएमबी ने कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर जिलों के जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभागों और अन्य संबंधित एजेंसियों को अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश की यही स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रही, तो बांध के फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

प्रशासन और बीबीएमबी ने इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस और रियाली क्षेत्रों में हूटर लगाए गए हैं ताकि पानी छोड़े जाने से पहले लोगों को अलर्ट किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। बीबीएमबी ने प्रशासन को सलाह दी है कि पानी को धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाए ताकि किसी भी तरह के नुकसान को कम किया जा सके।

(For More News Apart From Pong Dam water level close to danger mark News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM