Kangra Paragliding Accident: कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, गुजरात के युवक की मौत
Published : Jul 14, 2025, 2:03 pm IST
Updated : Jul 14, 2025, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Accident during paragliding in Kangra, youth from Gujarat dies news in hindi
Accident during paragliding in Kangra, youth from Gujarat dies news in hindi

मृतक पर्यटक की पहचान अहमदाबाद निवासी 25 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है।

Kangra Paragliding Accident In Hindi: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों के लिए प्रसिद्ध है, में एक बार फिर पैराग्लाइडिंग से जुड़ा एक दुखद हादसा सामने आया है। रविवार, 13 जुलाई 2025 को हुई एक पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में गुजरात के अहमदाबाद के एक युवक की मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा और नियमों के पालन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार दोपहर बाद धर्मशाला के इंद्रूनाग के पास बनगोटू की नई पैराग्लाइडिंग साइट पर उस समय हुआ, जब एक टेंडम फ्लाइट (पायलट के साथ) टेकऑफ कर रही थी। टेकऑफ के दौरान किसी तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारण से पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और पायलट सहित गुजराती पर्यटक खाई में जा गिरे।

मृतक पर्यटक की पहचान अहमदाबाद निवासी 25 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। जबकि घायल पायलट की पहचान धर्मशाला के टऊ निवासी सूरज के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, सतीश ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

(For More News Apart From Himachal Pradesh Accident during paragliding in Kangra, youth from Gujarat dies News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM