Himachal Pradesh: हिमाचल में बढ़ता गर्मी का प्रकोप, कई जगहों पर पारा 35 डिग्री पार
Published : May 15, 2024, 1:17 pm IST
Updated : May 15, 2024, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Increasing heat wave in Himachal Pradesh, Weather News in hindi
Increasing heat wave in Himachal Pradesh, Weather News in hindi

पांवटा साहिब में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहा पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे जून का महीना पास आता जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में ज्यादा गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुकी है।

वहीं इस दौरान पहाड़ों में लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों को रात के समय भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। पहाड़ों पर दिन के साथ साथ रातें भी गर्म होने लगी है। पांवटा साहिब में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहा पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जो बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं बीते दिनों धर्मशाला में भी तापमान 20.9 डिग्री के आसपास बना रहा।

गौर हो कि इस दौरान कई अन्य जगहों पर भी लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा जिनमें ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिला भी शामिल है। वहीं हमीरपुर के नेरी में भी तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। लोग खासकर दिन में अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है ।

वहीं इस दौरान मौसम विभाग की माने तो आज और कल पहाड़ों और मैदानी इलाकों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है, जिससे तापमान में भी इजाफा होगा। ​​​​​​​हालांकि इस दौरान शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।

(For more news apart from Increasing heat wave in Himachal Pradesh News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman in hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM