Himachal Pradesh Assembly by-election News: सीएम सुक्खू की पत्नी देहरा सीट से लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Assembly by-election News: सीएम सुक्खू की पत्नी देहरा सीट से लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव
Published : Jun 18, 2024, 5:44 pm IST
Updated : Jun 18, 2024, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
 CM Sukhu's wife contest assembly by-election from Dehra seat
CM Sukhu's wife contest assembly by-election from Dehra seat

देहरा विधानसभा क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया ।

Himachal Pradesh Assembly by-election News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर राज्य में देहरा विधासभा सीट का आगामी उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को सूची जारी की।

कमलेश ठाकुर का नाम पार्टी द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण तथा स्थानीय नेताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया गया। वह देहरा विधानसभ क्षेत्र से हैं तथा आगामी उपचुनाव में उनका मुकाबला दो बार निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह से होगा। होशियार सिंह भाजपा के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली में तपती गर्मी के बीच बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 8,647 मेगावाट पर

देहरा विधानसभा क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया । अबतक कांग्रेस इस सीट से नहीं जीत पायी है।यहां से 2012 में भाजपा के रवींद्र सिंह रवि निर्वाचित हुए थे जबकि होशियार सिंह 2017 और 2022 में दो बार निर्दलीय के रूप में विधानसभा के लिए चुने गये थे।

सोमवार को कांग्रेस ने पुष्पिंदर वर्मा को हमीरपुर तथा नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की हिमाचल इकाई के पांच बार अध्यक्ष रहे हरदीप सिंह बाबा को नालागढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था।

वर्मा और बाबा का उनके पुराने प्रतिद्वंद्वियों क्रमश: कृष्णलाल ठाकुर एवं आशीष शर्मा से मुकाबला होगा। बतौर निर्दलीय कृष्णलाल ठाकुर ने वर्मा को और आशीष वर्मा ने बाबा को 2022 के विधानसभा चुनाव में हराया था।

इन तीन विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये तीनों सीट तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। तीनों विधायकों ने 27 फरवरी को (राज्यसभा चुनाव में) कांग्रेस के छह बागियों के साथ भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था और बाद में वे 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाजपा पहले ही तीनों निर्दलीय विधायकों-- आशीष शर्मा को हमीरपुर सीट, होशियार सिंह को देहरा और के एल ठाकुर को नालागढ़ से उपचुनाव में उतार चुकी है।(भाषा)

(For more news apart from Himachal Pradesh Assembly by-election News CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur To Contest Bypoll From Dehra, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM